उरई, अप्रैल 3 -- उरई। कई दिनों से मौसम की मिजाज बिगड़े ने किसानों को नुकसान पहुंचाया है। बीती रात हुई हल्की ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं के साथ बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। ऐसे में फसल में 30 से 40 फ़ीसदी तक नुकसान का अनुमान है। जिले में अधिकांश मटर, चना एवं अन्य फसलों की कतराई तो हो चुकी है, लेकिन गेहूं अभी भी बड़ी पैमाने पर खेतों में खड़ा है। ऐसे में मौसम में हो रहा बदलाव किसानों को बर्बाद करने पर तुला है। बीती रात हल्की बारिश के साथ थोड़ी देर के लिए हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल नष्ट होने के मुहाने पर है। किसान पहले से मौसम का खराब रुख भांप गेहूं कटाई में लगे हैं, लेकिन अभी भी कई खेतों में फसलें खड़ी हैं। बीती रात हुई हल्की ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं ने नदीगांव ब्लॉक के नावली में राजबहादुर सक्सेना, लोकेंद्र राठौर, बीरबल य...