रांची, अप्रैल 29 -- रांची। रिम्स प्रशासन ने एमएचए कोर्स की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द कर दिया है। जांच में पाया गया कि ओली ने एसटी कैटेगरी का लाभ लेने के लिए फर्जी जाति प्रमाणपत्र जमा किया था, जिसे डीसी रामगढ़ द्वारा गठित समिति ने गलत करार दिया है। गौरतलब है कि ओली विश्वकर्मा डेंटल कॉलेज छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में भी नामजद अभियुक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...