ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट में रचा इतिहास, 100 सालों में बुमराह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Ollie Robinson Test Bowling Average: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच बर्मिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने तीसरे ओवर में इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर सईम अयूब को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके। यह 32 वर्षीय रॉबिन्सन के टेस्ट करियर का 100वां विकेट था। उन्होंने इतिहास रच डाला है। रॉबिन्सन टेस्ट में पिछले 100 सालों में 20 से कम औसत से 100 प्लस विकेट लेने वाले केवल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनका बॉलिंग औसत फिलहाल 19.34 का है। रॉबिन्सन के अलावा यह कारनामा भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह ने अंजाम दिया है। बुमराह ने अब तक 52 टेस्ट में 232 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 19.79 का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.