बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- फोटो : थरथरी मेला-थरथरी के ओली बिगहा प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बाल मेला का उद्घाटन करतीं एचएम सुनैना कुमारी व अन्य। थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के ओली बिगहा प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को सपोर्ट फ्री प्राइमरी कार्यक्रम के तहत बाल मेला लगाया गया। प्रभारी एचएम सुनैना कुमारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मेला में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ऐसे आयोजनों से बच्चों का मानसिक व शारिरिक विकास होता है। मौके पर शिक्षक अजय कुमार, कृष्ण कुमार, ब्रजेश कुमार, कौशल कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, सेविका प्रभावती कुमारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.