बहराइच, मार्च 28 -- रुपईडीहा। नेपाल में शुक्रवार को मंत्रिमंडल का गठन हुआ है। एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (एमाले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। इसी को लेकर नेपालगंज सहित पूरे नेपाल के विभिन्न शहरों में आंदोलन शुरू हो गया। सड़क पर उतरकर एमाले नेता व कार्यकर्ता टायर जलाने लगें। उन्होंने नारे लगाए बालेन्द्र शाह सरकार मुर्दाबाद व गृहमंत्री सुदन गुरुंग मुर्दाबाद आदि नारे लगाते रहे। नेपालगंज में भारी पुलिस बल उतार दिया गया। नेपालगंज के बीपी चौक पर हजारों की संख्या में लोग नारेबाजी कर टायर जलाते देखे गए। पुलिस से धक्का मुक्की होती रही। बांके एमाले के अध्यक्ष नीरक गुरुंग के नेतृत्व में एमाले का युवा वर्ग नेपालगंज के सड़कों पर उतर आया। एमाले के नेता कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ ने कहा कि जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.