सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नव निर्वाचित नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा का शनिवार को विजय जुलूस निकला। विजय जुलूस की शुरुआत पारंपरिक पैंकी नृत्य की अगुवाई से हुई। जिसने पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कलाकारों के कदम ताल मिलाते ही जुलूस देखते ही देखते एक बड़ी सांस्कृतिक शोभायात्रा जैसा रूप ले लिया। जुलूस में शामिल समर्थकों ने ओलिवर लकड़ा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इधर जुलूस में शामिल लोग फूल बरसाकर, आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। ओलिवर लकड़ा ने कहा कि यह विजय जनता का आशीर्वाद है और वह सभी नागरिकों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने समर्थकों से अनुशासन और संयम बनाए रखने की अपील भी की। विजय जुलूस शहर के एनएच 143 से होते हुए उत्साह और उल्लास के साथ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.