सीवान, सितम्बर 10 -- बसंतपुर,एक संवाददाता। मुख्यालय स्थित सुपर स्टडी पॉइंट कोचिंग संस्थान के छात्रों ने रविवार को हिंदुस्तान ओलिंपियाड में भाग लेने के लिए उत्साह के साथ अपना फार्म भरा। फार्म भरने के दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी के साथ-साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास और उम्मीद भी नजर आई। फार्म भरने के बाद छात्रों ने कोचिंग संस्थापक रोहित शर्मा के साथ खुशी भी साझा की। संस्थान की ओर से छात्रों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: प्रतिस्पर्धा के दौर में ओलंपियाड जैसे आयोजन बच्चों के अंदर बढाते हैं आत्मविश्वास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...