चाईबासा, जून 17 -- गुवा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी, आईसीटी समेत विभिन्न विषयों की ओलिंपियाड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों ने गोल्ड और सिल्वर पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- ध्यानार्थ हिन्दुस्तान ओलंपियाड में डीएवी 6 के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...