नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- Ola Electric share price: ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने इस हफ्ते की शुरुआत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी में 3.1% अतिरिक्त हिस्सेदारी गिरवी रखी है। इस वजह से भाविश की शेयरहोल्डिंग के बदले लिए गए लोन के लिए कोलैटरल बढ़ गया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक अग्रवाल ने इस महीने दो बार शेयर गिरवी रखे हैं, जिसमें 5 दिसंबर को गिरवी रखी गई 3.04% हिस्सेदारी भी शामिल है। इस तरह, अब उनकी होल्डिंग का कुल गिरवी रखा गया हिस्सा 13.3% हो गया है। ओला इलेक्ट्रिक के 15,054 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के आधार पर गिरवी रखे गए शेयरों की कीमत लगभग 600 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। आपको बता दें कि ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल के पास अभी कंपनी का 30.02% हिस्सा है। ओला इलेक्ट्रिक शेयर की बात करें तो अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.