पाकुड़, मार्च 30 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सोमवार शाम करीब 04:00 बजे प्रखंड क्षेत्र में एकाएक ओले के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उतपन्न हो गई। करीब आधे घंटे हुई बारिश तथा ओले गिरने से आम के पेड़ों से टिकोले जमीन पर गिर पड़े। साथ ही खेतों में लगी गेहूं की पकी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश शुरू होने के पूर्व ही प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। आम, गेहूं, दलहन, तिलहन व सब्जी की खेती करने वाले किसानों की माने तो ओला बृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि विगत दस दिनों के अंदर बेमौसम हुई बारिश किसानों के लिए चिंता का सबब बन गई है। फोटो संख्या - 03 - प्रखंड मुख्यालय में हुई बारिश का नजारा फोटो संख्या - 04 - बारिश के साथ गिरे ओले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.