नई दिल्ली, मार्च 19 -- ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने 'नवरात्रि महोत्सव' के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक लिमिटेड टाइम का फेस्टिव कैंपेन है, जिसमें S1 स्कूटर और रोडस्टर (Roadster) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज पर 30,000 रुपए से ज्यादा के फायदे दिए जा रहे हैं। ये ऑफर नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान ही वैलिड रहेगा। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सटेंडेड वारंटी और कैशबैक के ऑप्शन शामिल हैं। ऐसे में आप भी ओला के ये इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब एक बार इसके डिस्काउंट पर एक नजर डाल लीजिए। इस कैंपेन के तहत, ग्राहक S1 रेंज पर 9,999 रुपए तक का कैश डिस्काउंट और साथ में 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पा सकते हैं। रोडस्टर लाइनअप की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। इस पर भी वही एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा मिलेगा। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा क्रे...