ओला को रोडस्टर के लिए मिला पीएलआई प्रमाणन
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोडस्टर एक्स (11 किलोवाट व 4.5 केडब्ल्यूएच) को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत पात्रता आकलन आवश्यकताओं के अनुपालन का प्रमाणन मिल गया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में बताया कि यह अनुपालन प्रमाणन ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर ने मोटर वाहन एवं उसके कलपुर्जों से जुड़ी पीएलआई योजना के तहत जारी किया है। बयान के अनुसार, इसके साथ ही रोडस्टर एक्स 4.5 केडब्ल्यूएच (किलोवाट प्रति घंटा), रोडस्टर खंड की पहली मोटरसाइकिल बन गई है जिसे पीएलआई प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खंड में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.