ओला की बादशाहत खत्म, 11.27 लाख ई-स्कूटर बेच ये कंपनी बनी नंबर-1; एक महीने में 55783 ग्राहक मिले
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी का तमगा अब ओला इलेक्ट्रिक से छिन चुका है। दरअसल, अब इस सेगमेंट की नई बादशाह टीवीएस मोटर कंपनी बन गई है। अप्रैल 2025 से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में लीडर रही TVS ने रिटेल सेल्स में अब ये बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। कंपनी ने अपने आईक्यूब और ऑर्बिटर ई-स्कूटर की दम पर कुल बिक्री के मामले में ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ दिया है। वाहन पोर्टल पर सेल्स रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों के मुताबिक, TVS ने 11,27,873 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे हैं, जो ओला इलेक्ट्रिक की 11,17,031 इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बिक्री से 10,842 यूनिट ज्यादा है। ये दोनों कंपनियां ही भारतीय बाजार में 10 लाख से ज्यादा यूनिट की सेल्स का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। ओला मार्च 2026 के आखिर में 10 लाख यूनिट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.