नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एक बार फिर से खलबली मचा दी है। कंपनी ने अपना नया Ola S1 X+ 5.2 kWh वैरिएंट लॉन्च किया है। यह आम बजट वाले ग्राहकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ओला की अपनी बनाई हुई 'भारत सेल' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये रखी है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ इस महीने के बीच तक ही है। आइए जानते हैं लॉन्च हुए नए स्कूटर के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- Pulsar vs Apache: 180cc सेगमेंट में फिर छिड़ी जंग; जानें कौन किस पर भारी?320 किमी का मिलेगा रेंज परफॉर्मेंस के मामले में यह स्कूटर बड़े-बड़े पेट्रोल स्कूटर्स को टक्कर देता है। इसमें 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर लगी है। इसकी बदौलत यह स्कूटर एक बार...