ओला-उबर समेत राइड ऐप को एडवांस टिप बंद करने का निर्देश
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- केंद्र सरकार ने ओला, उबर और रैपिडो को ऐप पर दी जाने वाली एडवांस टिप की सुविधा बंद करने का निर्देश दिया। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन राइड बुक करने वाले ऐप पर यात्रियों को राइड बुक करने से पहले ही टिप देने का विकल्प दे रहे थे। इस तरह की व्यवस्था से यात्रियों के बीच यह धारणा बन सकती है कि पहले से टिप देने पर उनकी राइड जल्दी स्वीकार हो सकती है। मंत्रालय ने खास तौर पर हाई डिमांड के समय इस व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। ऐसे समय में एडवांस टिप का विकल्प यात्रियों पर राइड पाने के लिए अतिरिक्त भुगतान करने का दबाव बनाता है।सरकार ने स्पष्ट किया कि टिप पूरी तरह यात्री की इच्छा पर निर्भर है। इसे राइड मिलने या ड्राइवर द्वारा बुकिंग स्वीकार करने से नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.