देहरादून, अप्रैल 7 -- दून में ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप के माध्यम से निजी वाहनों के व्यावसायिक संचालन के खिलाफ आरटीओ ने अभियान चलाया। तीन दिवसीय छापेमारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहनों को सीज कर दिया गया है। आरटीओ की चार टीमों ने 5 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच शहर के राजपुर रोड, मसूरी मार्ग, चकराता रोड और शिमला बाईपास समेत प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने खुद यात्री बनकर रैपिडो और ओला ऐप से बुकिंग की। जैसे ही निजी नंबर की गाड़ियां सवारी लेने पहुंचीं, उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया। अभियान में 143 दुपहिया और 43 चौपहिया वाहनों की जांच की गई। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि उत्तराखंड में केवल पीली नंबर प्लेट वाले व्यावसायिक वाहनों को ही ऐप पर पंजीकृत करने की अनुमति है। निजी वाहनों का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.