नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर सरपट दौड़ रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष के आखिरी कारोबारी दिन को NSE पर ओला इलेक्ट्रिक का शेयर Rs.22.80 पर बंद हुआ था और अब यह करीब Rs.38.10 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। यानी इस महीने इसमें 65% से अधिक की उछाल दर्ज की जा चुकी है। ओला के शेयरों में इस तेजी ने बाजार में चर्चा शुरू कर दी है कि क्या ओला इलेक्ट्रिक के शेयर का सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है और क्या अब इसमें रि-रेटिंग आने वाली है। बता दें कि 9 अगस्त 2024 को लिस्टिंग के बाद शेयर ने जबरदस्त रैली की थी, लेकिन बाद में बेयर्स हावी हो गए और यह 'Sell' रैली वाला स्टॉक बन गया था। निवेशकों में भगदड़ मच गई और धड़ाधड़ इस स्टॉक से लोग निकलने लगे।ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में तेजी के पीछे क्या कारण हैं?...