नैनीताल, मई 4 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल ब्लॉक के हैडीया गांव में रविवार देर रात हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर में बर्बाद कर दिया। लगभग एक घंटे तक लगातार गिरे ओलों से टमाटर, मिर्च समेत अन्य सब्जी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। स्थानीय किसान मनीष जोशी ने बताया कि उनकी फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन अचानक आई ओलावृष्टि ने सब कुछ खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि इस नुकसान से उन्हें भारी आर्थिक झटका लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस आपदा से गांव के कई किसान प्रभावित हुए हैं, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- रामगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि का कहर, काश्तकारों को लाखों का नुकसान किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। क्षेत्र में हुई इस प्राकृतिक...