उरई, अप्रैल 5 -- जालौन। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू के तत्वावधान में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप समस्याओं का समाधान की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से उन्होंने बताया किसानों को निजी नलकूपों के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। 10-11 घंटे बिजली मिल रही है। जिससे मूंग की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसल सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली देने की मांग की है। पीपरी अठगइयां से गुपलापुर होकर हथना खुर्द के लिए निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराने की मांग की है। कुठौंद सहकारी समिति पर सरकारी गेंहू क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की गई। जालौन के मनकापुर मौजा में ओला वृष्टि से नष्ट हुई फसल ...