कौशाम्बी, मार्च 28 -- शुक्रवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में धरना दिया। इसके बाद ज्ञापन देकर ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। भाकियू के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण की अगुवाई में किसानों ने शनिवार को जिला मुख्यालय में धरना दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने किसानों को बताया कि शुक्रवार को बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। खेतों में फसल लेट गई है। किसान खून के आंसू रोने पर मजबूर हो गया है। बताया कि इसका मुआवजा सरकार दे, तभी किसानों की भरपाई होगी। इसके अलावा आलू का उचित मूल्य दिलाने का मुद्दा उठाया गया। अफसरों को ज्ञापन देकर किसानों ने जल्द से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.