चम्पावत, मई 29 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट, बाराकोट और पाटी के कई इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश से फल और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की टीम ने क्षेत्रों में जाकर नुकसान का आंकलन करना शुरू किया। लोहाघाट के सुंई, बाराकोट, गंगनौला, खतेड़ा, नसखोला, मंगोली, छतोली, ढोरजा, पाटन-पाटनी, फोर्ती, रायनगर चौड़ी, खेतीखान,बरदाखान, पम्दा, ग्यूनाड़ा आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से आम, लीची, सेब, माल्टा, संतरा, नाशपाती, नींबू सहित शिमला मिर्च, बैगन, गोभी, टमाटर आदि मौसमी सब्जियों को व्यापक नुकसान हो गया है। काश्तकार रधुवर दत्त मुरारी, चन्द्र दत्त जोशी, हरीश तिवारी, भुवन चौबे, ओंकार धौनी, गणेश चौबे, राजेन्द्र पुनेठा आदि काश्तकारों ने बताया कि गुरुवार और इससे पूर्व हुई बारिश और ओलों से भारी नुकसान हो गया है। यह भी पढ़ें- लोहाघाट मे...