रांची, अप्रैल 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। आये दिन मौसम में बदलाव के साथ कभी कोहरा तो कभी वर्षा और ओलावृष्टि से लोग परेशान हैं। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा होने से जहां कुछ किसान खुश नजर आए, वहीं प्रखंड के जरिया व टेंगरिया गांव में वर्षा के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
ओलावृष्टि से फसल का नुकसान ओलावृष्टि से टमाटर, तरबूज, फ्रेंचबीन और खीरा समेत अन्य सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। टेंगरिया गांव के किसान भीम महतो, धर्मेंद्र महतो, अगनू एकका, कृष्णा गोप, मुकेश गोप, रमेश गोप और अरविंद गोप ने बताया कि खेतों में लगी फसल नष्ट होने से उन्हें हजारों रुपये की क्षति हुई है। किसानों ने बताया कि उन्होंने दुकान से उधार लेकर सब्जियों की खेती की थी और टमाटर की अच्छी फसल से काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.