गिरडीह, अप्रैल 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने पूरे इलाके को सफेद चादर से ढक दिया। भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि के कारण जमुआ की सड़कों और खेतों पर बर्फ बिछ गए। हालांकि, यह 'सफेद खूबसूरती' किसानों और आम जनजीवन को नुकसान पहुंचाया है। सोमवार दोपहर अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि इतनी तीव्र थी कि सड़कों और खेतों में बर्फ की मोटी परत जम गई। जमीन से भाप निकलने लगी और दृश्यता काफी कम हो गई। इस प्राकृतिक घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया; राहगीर और दुकानदार अपनी जान और माल बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर भागते नजर आए। इस बेमौसम ओलावृष्टि ने सबसे तगड़ा झटका कृषि क्षेत्र को दिया है। जेठुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.