मथुरा, अप्रैल 2 -- छाता। क्षेत्र में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इससे परेशान किसानों ने मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के साथ एसडीएम छाता वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने कहा कि फसल लगभग तैयार थी और कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि अब फसल की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है और किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों ने मांग की है कि जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए। एसडीएम वैभव गुप्ता ने किसानों की समस्याएं सुनकर उन्हें आश्वासन दिया है कि प्रशासन उनके साथ है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...