मथुरा, अप्रैल 4 -- मथुरा। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने डीएम सीपी सिंह को अवगत कराया है कि जनपद के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान की सूचना मिली है। उन्होंने सभी से अपील की है कि किसान 72 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री फसल बीमा ऐप या टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करते समय खड़ी फसल के नुकसान का कारण ओलावृष्टि या जल प्लावन ही दर्ज करें, अन्यथा आवेदन निरस्त हो सकता है। वहीं सूखने के लिए खेत में छोड़ी फसल के नुकसान में ओलावृष्टि, जल प्लावन के साथ असामयिक वर्षा भी दर्ज की जा सकती है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि अब तक 10 हजार से अधिक आवेदन दर्ज हो चुके हैं और सभी बीमित किसानों करीब 70 हजार के आवेदन दर्ज कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों व कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.