हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में आंधी -ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रत्येक प्रभावित किसान को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 29 मई की शाम हुई ओलावृष्टि से आड़ू, प्लम, खुमानी, आलू, मिर्च, मटर समेत अन्य फसलों को करीब 80 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान परेशान हैं। पनेरु ने कहा कि धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा क्षेत्र के किसानों को पिछले वर्षों का फसल बीमा क्लेम भी पूरा नहीं मिला है। उन्होंने बीमा कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- मंत्री कैड़ा ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने को कहा चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगें प...