उरई, अप्रैल 15 -- कुठोंद। संवाददाता तहसील जालौन के ग्राम पंचायत गोरा, सुरावली, मिहोना में अनुदान प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि जनपद में हुई ओलावृष्टि के कारण फसल 33 प्रतिशत या इससे अधिक क्षति होने के कारण शासन के अनुसार कृषि निवेश अनुदान की कुल धनराशि उनके बैंक खाते में भुगतान किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृत धनराशि ई कुबेर के माध्यम से बैंक खाते में अंतरित कर दी गयी है। कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी हेमंत पटेल, रमेश मिश्रा, प्रमोद पाठक, अभिषेक चतुर्वेदी, अशोक चतुर्वेदी, आयुष चतुर्वेदी, पूजा शुक्ला, देवेन्द्र यादव प्रधान, विक्रम प्रधान, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला लेखपाल हरेंद्र, इंद्रपाल, आर्यन,कई सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.