लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के न मिलने पर स्टेनो भगवती प्रसाद गुप्ता को ज्ञापन दिया। क्रांतिकारी किसान समिति, भारतीय किसान यूनियन अमन संधू के बैनर तले पहुंचे किसानों ने बताया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं समेत अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। किसानों ने प्रदेश को प्राकृतिक आपदा ग्रस्त घोषित किए जाने की मांग उठाई है। किसानों ने यह भी कहा कि एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद अभी तक सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सकी है। क्रय केंद्रों पर बारदाना की कमी के चलते खरीद प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की मांग है ...