उरई, अप्रैल 16 -- माधौगढ़। संवाददाता ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानों को मुआवजा सहायता राशि वितरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 92 किसानों के खातों में धनराशि भेज दी गई।कोतवाली क्षेत्र के मिहौनी में आयोजित वितरण कैम्प के मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिहौनी गांव में 169 किसान चिन्हित किए गए है, जिसमें 92 किसानों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। फिर भी कोई किसान वचिंत रह गया हो जानकारी दे सकता है। एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने कहा कि ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों में शासन ने आधिकतम 2 हेक्टेयर में 2 हजार से लेकर 34 हजार रूपये की धनराशि दी जा रहीं है। यह भी पढ़ें- फसल नुकसान पर 28 किसानों को 94 हजार का मुआवजा उन्होंने कहा कि लेखपाल मौके पर जाकर सर्वे कर रहें है...