औरैया, अप्रैल 7 -- औरैया, संवाददाता। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अचानक गिरे ओलों से तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल बर्बाद होने के बाद किसानों के सामने रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की समस्या खड़ी हो गई है। सूचना पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि से करीब 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई। अब उनके सामने कर्ज चुकाने और अगली फसल की तैयारी करने की बड़...