फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- शमसाबाद, संवाददाता। ओलावृष्टि से गंगा कटरी के पालेज करने वाले किसान बर्बाद हो गये हैं। बड़ी मेहनत के साथ जो फसल तैयार की थी उसे ओला और भारी बारिश निगल गयी। फसल को देखकर किसानों के आंसू निकल रहे हैं। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी की अधिकांश फसल तबाह हो गयी है। गंगा के तराई क्षेत्र में सैकड़ों बीघा में किसान पालेज करते हैं। यह यहां के ग्रामीणों की मुख्य फसल मानी जाती है। क्योंकि चार महीने तो पूरे बाढ़ में ही गुजर जाते हैं और कोई भी फसल बाढ़ में नही हो पाती है। जो कुछ इस फसल में मिलता है उससे ही घर चलाते हैं। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी की जो खेती की थी उसे अभी दो दिन के बीच ओलावृष्टि और बारिश ने बर्बाद कर दिया है। सैकड़ों बीघा भूमि पर खड़ी फसल नष्ट हो गयी इसलिए किसानों को भारी नुकसान का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.