देहरादून, अप्रैल 6 -- पुरोला,संवाददाता। विकास खंड पुरोला क्षेत्र में शनिवार व रविवार को हुई भीषण ओलावृष्टि से काश्तकारों और बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसान हताश और निराश हैं। प्रधान संगठन पुरोला ब्लॉक ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश रमोला को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में बागवानी सहित मटर आदि नगदी फसलों को व्यापक क्षति हुई है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। कहा कि जनहित और किसान हित को देखते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभाव से राहत कार्य शुरू करने की मांग की। वंही क्षेत्र के किसानों व बागवानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.