ओलावृष्टि से किसानों की 45 से 60 फीसदी उपज नष्ट
नैनीताल, मई 31 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और खराब मौसम के कारण क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेम राणा ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार विभिन्न गांवों में सब्जी एवं फल-फसलों को 45 से 60 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है।सुनकिया, पिनरो, कौंस, बरेलीगांव और नौकुचियाताल क्षेत्र में करीब 45 प्रतिशत नुकसान दर्ज किया गया है। यहां आलू, प्लम, खुबानी, गोभी और टमाटर की फसलें प्रभावित हुई हैं। देवलचौड़, करायत और हरिनगर क्षेत्रों में करीब 45 फीसदी नुकसान होने की सूचना है। इन क्षेत्रों में सेब, आलू, प्लम, खुबानी और अन्य फसलों को क्षति पहुंची है। इसके अलावा सलड़ी से लेकर कापड़ा, ओड़ा, बौरिया, सकर, कुलसेरा व आसपास के क्षेत्रों में 55 से 60 फीसदी तक नुकसान का अनुमान लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.