दुमका, अप्रैल 27 -- जामा। प्रतिनिधि जामा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक हुई ओलावृष्टि से धान, गन्ना, आम समेत कई सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसान ललित यादव ने बताया कि उनके धान, गन्ना एवं आम की फसल को काफी क्षति हुई है। वहीं किसान महेश्वर राउत, अश्वनी राउत, कश्मीर राउत, गुंजन यादव, चुनचुन राउत, सोहिल राउत, केशर राउत, केदारनाथ राउत, संतोष राउत एवं सुबोध यादव ने बताया कि उनके खेतों में लगी खीरा, झींगा, कद्दू, करेली, बरबटी, परोल एवं मकई की फसल ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई है। किसानों ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि के कारण तैयार फसलें खेतों में ही नष्ट हो गईं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.