नैनीताल, अप्रैल 5 -- गरमपानी, संवाददाता। गरमपानी क्षेत्र में रविवार को तेज बारिश हुई। कफुल्टा में ओलावृष्टि ने बागवानी और सब्जी उत्पादन को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।स्थानीय किसान भरत रमोला ने बताया कि बारिश के साथ गिरे ओलों ने आड़ू, पुलम और खुमानी जैसे मौसमी फलों को नुकसान हुआ। कई बागानों में फल समय से पहले ही झड़ गए, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। साथ ही मटर की तैयार फसल भी प्रभावित हुई है, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इस नुकसान से क्षेत्र के कई परिवारों की आजीविका पर असर पड़ा है। काश्तकारों ने प्रशासन और उद्यान विभाग से जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली, तो उन्हें आर्थिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.