ओलावृष्टि व बाढ़ से फसल क्षति पर 8387 किसानों के खाते में पहुंचे चार करोड़
उरई, अप्रैल 2 -- उरई। जिले में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत प्रदान दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए प्रशासन ने सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया है। किसानों के खाते में सीधे धनराशि भेज दी गई है। आगे भी किस प्रकार की आपदा आने पर शीघ्र मदद का भरोसा जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है। पिछले साल बाढ़ से 3794.95 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षति हुई थी, जिसके अंतर्गत 7,684 किसानों को तीन करोड़ 35 लाख 33 हजार 625 की धनराशि वितरित की गई। वहीं अतिवृष्टि से 789.48 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ, जिसमें 703 किसानों को 68 लाख 62 हजार 958 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 8,387 किसानों को चार करोड़ तीन लाख 96 हजार 583 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.