ओलावृष्टि व दैवीय आपदा के मुआवजे की मांग
पिथौरागढ़, जून 27 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। किसान संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी ने ओलावृष्टि व देवीय आपदा से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने व किसानों का ऋण माफ करने की मांग उठाई है। सुभाष ने बताया कि किसानों ने खेती करने को बैकों से ऋण लिया था। लेकिन ओलावृष्टि व दैवीय आपदा के कारण किसानों की फसल खराब हो गई है। जिस कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा किसानों को अब अपनी बैकों की किस्त चुकाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोशी ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से संबंधित विषय में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ओलावृष्टि व देवीय आपदा के मुआवजे की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.