पिथौरागढ़, जून 27 -- संतोष आर्यन पिथौरागढ़। किसान संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी ने ओलावृष्टि व देवीय आपदा से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने व किसानों का ऋण माफ करने की मांग उठाई है। सुभाष ने बताया कि किसानों ने खेती करने को बैकों से ऋण लिया था। लेकिन ओलावृष्टि व देवीय आपदा के कारण किसानों की फसल खराब हो गई है। जिस कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा किसानों को अब अपनी बैकों की किस्त चुकाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोशी ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से संबंधित विषय में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...