ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से 271 हेक्टेयर गेहूं की फसल प्रभावित
औरैया, अप्रैल 7 -- औरैया, संवाददाता। तीन दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि ने जनपद के कई गांवों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। जिला कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल 271 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल प्रभावित हुई है। सबसे अधिक नुकसान बंथरा गांव में दर्ज किया गया है, जबकि औरैया व बिधूना विकास खंड के कई गांव भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। एरवाकटरा विकास खंड के चार ग्राम पंचायतों में नुकसान दर्ज किया गया है। जगतपुर में 8 हेक्टेयर में 5 प्रतिशत, बढ़िन में 28 हेक्टेयर में 5 प्रतिशत, हरचंद्रपुर में 5 हेक्टेयर में 6.94 प्रतिशत और रठगांव में 27 हेक्टेयर में 4.26 प्रतिशत गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है। बिधूना विकास खंड के छह ग्राम पंचायतों में भी नुकसान सामने आया है। कुर्सी में 3 हेक्टेयर में 13 प्रतिशत, हरदू में 6 हेक्टेयर में 16 प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.