उरई, अप्रैल 6 -- पड़री, संवाददाता। कोंच नगर व आसपास के पड़री, भदारी, पनयारा आदि गांवों में गेहूं,प्याज और मूंग की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों पर आर्थिक चोट पहुंची है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से दैवीय आपदा राहत कोष व फसल बीमा से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। पड़री गांव के रहने वाले किसानों ने एसडीएम को बर्बाद फसलों के बारे में बताया। हरगोविंद सिंह, अरुण कुमार, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, राज नारायण निरंजन, विजय कुमारी, गणेश प्रसाद, माया देवी, देवेंद्र सिंह, सुषमा देवी, प्रमोद कुमार, मंगल सिंह, बृजेंद्र सिंह सहित तमाम किसानों ने कहा कि ओलावृष्टि ने खेतों में बोई गई किसानों की मेहनत पानी फेर दिया है। जब से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, तब से वह बहुत परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.