उन्नाव, अप्रैल 7 -- परियर, संवाददाता। सदर तहसील के परियर क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं की पकी हुई फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकारों के निर्देश पर कानूनगो व लेखपाल राजस्व कर्मी खेतों में पहुँचकर फसल क्षति का सर्वे और आकलन किया जा रहा हैं। लेखपाल प्रभावित गांवों में जाकर खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं, जहाँ तेज हवाओं और ओलों से गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है लेखपाल यह आकलन कर रहे है। सर्वे के दौरान कानूनगो अब्दुल सफीक,लेखपाल योगेश कुमार व प्रदीप प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर रहे है।जिसमें नुकसान की मात्रा और पीड़ित किसान का विवरण जैसे फसल कटाई के लिए तैयार थी या कट चुकी थी।मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, पारदर्शी तरीके से एक-एक दाने की क्षति का आंकलन कर 24 से 72 घंटे के ...