बुलंदशहर, मार्च 15 -- जनपद में रविवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। तड़के से ही मौसम बदला-बदला नजर आया। ओलावृष्टि और हल्की बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई, जिससे एक बार फिर गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, दोपहर में खिली चटक धूप से मौसम में गरमाहट बढ़ गई, लेकिन शाम ढलते ही तापमान फिर गिर गया और मौसम में ठंडक हुई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते रविवार तड़के से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ बूंदावादी शुरू हो गई। शहर में बूंदावादी के साथ ही बादल सिमट गए, लेकिन देहात क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इसी मौसम और ठंडा हो गया। सुबह करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने वातावरण में हल्की ठिठुरन पैदा कर दी। ओलावृष्टि के साथ हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.