लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में बुधवार को दोपहर में हुई हल्की बारिश के बाद अचानक हुई जोरदार ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। आसमान से गिरे ओलों ने जहां एक ओर सड़कों और खेतों को सफेद चादर से ढंक दिया, वहीं दूसरी ओर ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ। बीते दिनों से लगभग बंद हो चुके गर्म कपड़े और रजाई एक बार फिर लोगों को निकालने पड़े। ठंडी हवाओं के साथ सिहरन बढ़ गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्च के महीने में इस तरह की ओलावृष्टि और ठंड की वापसी अप्रत्याशित है। दिन में जहां मौसम सामान्य लग रहा था, वहीं कुछ ही देर में बदले हालात ने सभी को चौंका दिया। ओलावृष्टि का असर किसानों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कुछ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। आम के मंजर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.