धनबाद, मार्च 22 -- बलियापुर में शनिवार दोपहर बाद आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। एक घंटे तक जमकर हुई बारिश और 15 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। पेड़ों पर लगे आम के टिकोले भी झड़ गए। पलानी के किसान जयपाल महतो, धोखरा के भूपति भूषण महतो, दुधिया के सारथी मंडल, बड़ादहा के रमेश कुमार महतो और ढांगी के लालचांद महतो सहित अन्य किसानों का कहना है कि आमतौर सब्जी की फसल को इतना अधिक नुकसान हुआ है कि इससे उबरना मुश्किल है। प्रभावित किसानों के अनुसार, उन्होंने अपने स्तर से पूंजी निवेश कर सब्जी की खेती की थी, पर बारिश और ओलावृष्टि के एक ही झटके ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। दूसरी तरफ आंधी-बारिश के बाद से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.