किशनगंज, मार्च 18 -- बहादुरगंज। सोमवार की देर शाम अचानक ओलावृष्टि एवं तूफानी हवा के साथ बारिश मक्का फसल को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार प्रतिकुल मौसम की गिरफ्त में आकर खेत में खड़ा लहलहाते मक्का का पौधा गिरने और जमींदोज होने से मक्का किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारों के अनुसार क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद तेज हवा के साथ तुफानी बारिश मक्का किसानों के फसल को बर्बादी की कगार में लाकर खड़ा कर दिया है जिस क्षेत्र में सामान्य साइज की ओलावृष्टि हुई है। वहां मक्का का फसल को आंशिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं बड़े एवं कांटेदार ओलावृष्टि एवं तेज हवा के साथ बारिश से मक्का फसल को व्यापक नुकसान हुआ है क्षेत्र से जुड़े प्रभावित किसान ओलावृष्टि एवं तेज हवा के साथ तूफानी बारिश से हुए मक्का फसल का नुकसान का कृषि विभाग की टीम द्...