कन्नौज, अप्रैल 30 -- कन्नौज। गुरुवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने छिबरामऊ क्षेत्र के घुसुआपुर गांव में तबाही मचा दी। अचानक गिरे बड़े-बड़े ओलों की चपेट में आकर करीब 200 सौ से अधिक कबूतरों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक आंधी-तूफान के दौरान तेज रफ्तार से गिरे ओलों से करीब 400 से अधिक कबूतर घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इनमें से अधिकांश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने करीब 200 कबूतरों को एक साथ गड्ढा खोदकर दफना दिया, जबकि कई अन्य मृत पक्षी गांव के अलग-अलग हिस्सों में पड़े मिले। यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश से ईंट भट्ठा संचालकों को भारी नुकसान ग्रामीणों का कहना है कि इतनी तेज ओलावृष्टि पहले कभी नहीं देखी गई। इस अचानक हुई घटना से लोग सहमे हुए हैं। यह भी पढ़ें- MP में बदला...