औरैया, अप्रैल 8 -- बिधूना, संवाददाता। असमय ओलावृष्टि और बारिश ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और ओलावृष्टि के चलते गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं अगैती मक्का और मौसमी सब्जियां भी बर्बादी की कगार पर हैं।कटाई और मड़ाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल आंधी और बारिश के चलते खेतों में गिर गई है। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियों से दाने निकलकर खेत में बिखर गए हैं। जिन किसानों ने कटाई कर ली थी, उनकी फसल भीगने से सड़ने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में बंधे गेहूं के गठ्ठर पानी से भीगकर खराब हो रहे हैं, जिससे अनाज की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। किसान प्रेमनाथ ने बताया कि लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए काल साबित हो रही है। बार-बार मौसम खराब होने से फसलों की गुणवत्ता गिर रही है और उत्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.