रांची, जून 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े टैक्सी चालक 28 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने यह निर्णय कई लंबित मांगों को लेकर लिया है। यूनियन का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन ऑनलाइन कैब सेवाओं में किराया दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे चालकों की आमदनी प्रभावित हो रही है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित ओझा ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में चालकों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है और ऑपरेटर मनमाने तरीके से नियम तय कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई जगहों पर दलालों के जरिए ऑफ-रोड वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पार्किंग क्षेत्रों में भी कथित तौर पर अवैध वसूली की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे...