रांची, अक्टूबर 14 -- झारखंड प्रदेश टैक्सी एंड ऐप बेस्ड वर्कर्स यूनियन ने सोमवार से ओला, उबर और रैपिडो कंपनी के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। हड़ताल के पहले ही दिन राजधानी रांची में इसका व्यापक असर देखने को मिला। शहर में ऐप के जरिए टैक्सी बुक करना मुश्किल हो गया। वहीं, कुछ जगहों पर किराया सामान्य दर से तीन गुना तक अधिक दिखाई दिया। यात्रियों को मजबूर होकर ऑटो, ई-रिक्शा और रेंटल टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। शहर के प्रमुख इलाकों- मेन रोड, कांटाटोली, लालपुर, हरमू, रातू रोड, कोकर में ऐप कैब लगभग नदारद रहीं। यूनियन की प्रमुख मांगें: हड़ताल का नेतृत्व कर रहे झारखंड प्रदेश टैक्सी एंड ऐप बेस्ड वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कदम ड्राइवरों के हित में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनियां लगातार किराया घटा रही हैं, जबकि ईंधन, मेंटेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.