साहिबगंज, जून 24 -- साहिबगंज। ओलम्पिक दिवस पर राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेश पर मंगलवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में आदिम जनजाति फुटबॉल टीमों के बीच मैच हुआ। इनमें घोघी पहाड़, लादोनीपहाड़ , दारुम पहाड़, पोखरिया पहाड़ व एफसी सकरीगली टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने जर्सी ,मेडल, सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजनमुकाबले का उद्घाटन मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त एवं फुटबॉल किक कर मैच का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष,जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी...